30 वर्षीय युवक की हत्या कर रात के अंधेरे में भिण्ड हाइवे के किनारे शव फेंका


उरई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में उरई भिण्ड हाइवे के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी व्याप्त हो गयी। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक इरड राजा ने भी मौके पर छानबीन की। शव पर चोटों के निशान पाये जाने से युवक की हत्या का संदेह प्रकट किया जा रहा है।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद निजाम निवासी ग्राम दिरावटी थाना कोतवाली कोंच हाल मुकाम कुकरगांव थाना कोतवाली के रूप में हुयी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक के सिर पर और शरीर में कुछ और जगह चोटों के निशान पाये गये है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे बताया गया है कि उसकी मौत 15-16 घण्टे पहले हो चुकी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाद में हत्यारे रात के अंधेरे में छिरिया सलीमपुर के पास यहां बाबू चन्द्रशेखर रामभरोसे महाविद्यालय के सामने उसका शव फेंक गये होंगे।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि परिजन अभी किसी पर संदेह प्रकट नहीं कर पा रहे है। यह भी बताया गया है कि मृतक अपने मां बाप का इकलौता लड़का था।

Leave a comment