स्वास्थ्य उप केन्द्र पर डाॅक्टर की पोस्टिंग से क्षेत्रीय मरीजों को मिला नया संबल


सिरसाकलार-उरई।

ब्लाॅक महेबा के ग्राम कासिमपुर स्थित स्वास्थ्य उप केन्द्र में चिकित्सक के रूप में डा. सृष्टि शाक्य की पोस्टिंग से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।
पहले क्षेत्र के मरीज झोला छाप डाॅक्टरों के हवाले थे। लोग इन डाॅक्टरों के यहां कोई और विकल्प न होने से भगवान भरोसे पहुंचते थे। कभी कभी इलाज की आशा में लेने के देने पड़ जाते थे। लेकिन डाॅक्टर सृष्टि शाक्य के आने के बाद क्षेत्रीय मरीजों को झोला छाप डाॅक्टरों से छुटकारे का रास्ता मिल गया है। उनके कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सिम्हारा कासिमपुर, सरैनी, ईगुंई, पाल, सिकन्ना, सिमरा आदि ग्रामों से गर्भवती महिलाऐं और कुपोषित बच्चे जांच के लिये बड़ी संख्या में आते हैं। इन दिनों खांसी, बुखार, खुजली, आई फ्लू जैसे सीजनल प्रकोप से लोग त्रस्त हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 30-40 मरीज परीक्षण के लिये आते हैं और सभी को समुचित उपचार मिलता है। ग्रामीणों में इसके कारण काफी सुकून देखा जा रहा है।

Leave a comment