जालौन-उरई।
बिजली विभाग के ठेकेदार की शिकायत पर डीसीएम से तारों के बंडल और अन्य कीमती विद्युत सामान की चोरी कर भाग रहे शातिरों को पकड़ लिया गया है।
चम्पारण विद्युत कम्पनी के ठेकेदार अनिलात्मज मिश्रा ने स्थानीय कोतवाली में शिकायत की थी कि उनका सामान ग्राम लौना से उठाकर जबरन कुछ लोग लोडर में ले जा रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उनका पीछा किया और बंगरा रोड पर सालाबाद मोड़ पर लोडर को पकड़ लिया गया। लोडर में लगभग 7 लाख रूपये का चोरी किया सामान पाया गया।
इस सिलसिले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सुनील उर्फ पप्पन निवासी जिला मुरैना, रमाशंकर निवासी ग्राम नीम थाना बरासी जिला भिण्ड व शिवम निवासी इकदिल जिला इटावा शामिल है। इनके दो और साथी अभी वांछित हैं। पुलिस के मुताबिक इनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।








Leave a comment