उरई।
राजकीय मेडिकल काॅलेज में दूरबीन विधि से 11 वर्षीय बालक के गले में फसी 30 ग्राम चुंबक को निकाला गया। मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों के इस असाधारण कार्य के लिये जालौन के बौद्धिक काउंसिल ग्रुप ने ऑपरेशन करने वाली टीम का सम्मान किया है।
राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डा. आरके मौर्या के नेतृत्व में डा. संजीव गुप्ता, डा. शिवकुमार, डा. जितेन्द्र मिश्रा, डा. शिवकुमार राठौर, डा. नितिका वर्मा, डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डा. विशाल अग्रवाल, डा. सुमित सचान की टीम ने 30 जुलाई को 11 वर्षीय बालक के गले की चुंबक दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर निकाल ली थी। इसके लिये बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, सचिव केसी पाटकार व महेन्द्र प्रताप सिंह ने मेडिकल काॅलेज जाकर प्रधानाचार्य सहित पूरी टीम का माल्यार्पण किया और स्मृति चिह्न देकर उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में अब कैंसर, न्यूरोलाॅजी आदि के मरीजों के इलाज की भी सुविधा हो गयी है।








Leave a comment