जालौन-उरई।
बालू खनन पर मौसमी रोक के बावजूद ओवर लोडिंग की समस्या बरकरार है। मंगलवार को भी परिवहन विभाग की टीम ने रोड पर आकस्मिक चैकिंग में 10 ओवरलोड वाहन पकड़कर खनिज विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया।
परिवहन विभाग की अलग अलग टीमों ने नगर के कई स्थानों, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे तथा चैराहों पर चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें 10 ओवरलोड वाहन पकड़े गये। इस वाहनों के चालक मांगने पर आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध नहीं करा सके। आखिर क्या रहस्य है कि जब खनन बंद किया जा चुका है तो भी सड़कों पर बालू से लोड ट्रक दौड़ रहे हैं। आखिर बालू आ कहां से रही है।







Leave a comment