उरई।
21 जुलाई से शुरू हुआ मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का अभियान लगातार एक महीने 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके लिये बीएलओ घर घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।
इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह ने अपील की है कि जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो गयी हो वे फार्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें। जिन मतदाताओं का नाम, उम्र या पता वोटर लिस्ट में गलत अंकित हो वे फार्म 8 भरकर संबन्धित बीएलओ अथवा तहसील कार्यालय में जमा करके त्रुटि दुरूस्त करा लें।
सभी बूथ लेबिल अधिकारियों से कहा गया है कि वे उन्हें आवंटित मतदेय स्थलों पर यह जांच कर लें कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है अथवा एक ही नाम संख्या डबल नाम दर्ज हो या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गये हों उनके नाम मतदाता सूची से विशेष रूप से पृथक कर दिये जायें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न पाये और किसी अपात्र मतदाता का नाम शामिल न रहे। मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने पर बीएलओ पूरा ध्यान दें।








Leave a comment