भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक होंगी कक्षाएं


उरई। जनपद जालौन में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैरसरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेशों तक सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी और हीटवेव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश की पुष्टि जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.jalaun.nic.in पर भी की जा सकती है।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a comment

Recent posts