उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती प्रदान करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक कृष्ण बिहारी मिश्रा को एसओजीयू से अतिरिक्त प्रभारी वीआईपी सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को थाना कदौरा से चौकी रेला थाना कदौरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक रणधीर सिंह को पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस शाखा भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा को चौकी जगनपुरा थाना कैलिया से प्रभारी चौकी जेल कोतवाली उरई बनाया गया है। उपनिरीक्षक अजीत शर्मा को पीआरओ एसपी से प्रभारी साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक विनीत कुमार को थाना आटा से पीआरओ एसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से रिट सेल तथा उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल सरोज को आईजीआरएस से अतिरिक्त प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। कांस्टेबल अमन कुमार को थाना माधौगढ़ से संबद्ध विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है।







Leave a comment