अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिरसाकलार-उरई | थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को थाना क्षेत्र के लहरकनार गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को धनसिंह निवासी धूता बाराही थाना रामपुरा बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में थाना सिरसाकलार में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान 3 मई को किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को दबिश और चेकिंग के दौरान आरोपी धनसिंह को लहरकनार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a comment