उरई। रिजर्व पुलिस लाइन उरई में कानपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, क्षेत्राधिकारी लाइंस, प्रतिसार निरीक्षक उरई सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता स्वर्णकार, श्रीमती सुरेन्द्र कौर, प्रवीण कुमार सविता तथा मुख्य रेफरी कमल सैनी, अनुकल्प सैनी एवं अभिषेक सैनी ने खेल संचालन में सहयोग किया।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग के प्रथम मैच में झांसी टीम ने औरैया को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में इटावा टीम के वॉकओवर देने पर जालौन टीम को विजेता घोषित किया गया। तीसरे मुकाबले में फतेहगढ़ ने कानपुर देहात को 4-0 से पराजित किया। वहीं चौथे मैच में ललितपुर ने कन्नौज को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।






Leave a comment