आईजीआरएस पोर्टल निस्तारण में जालौन पुलिस प्रदेश में प्रथम

उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के चलते आईजीआरएस पोर्टल पर माह अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जनपद जालौन को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच तथा शिकायतकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद को प्राथमिकता दी गई। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समयसीमा के भीतर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण एवं पुलिस कर्मियों के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भविष्य में भी जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को इसी प्रकार प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखा जाएगा

Leave a comment