उरई। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 किलो 715 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे के साथ तीन ट्रॉली बैग, एक पिट्ठू बैग, 930 रुपये नकद तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के समय कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना डकोर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई थाना डकोर के प्रभारी निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा की गई।







Leave a comment