जालौन पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस में व्यापक फेरबदल करते हुए 22 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह का गैरजनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीकेश बाबू को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली उरई के पद पर तैनात किया गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर दिलीप कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी महमूदपुरा, जितेन्द्र सिंह चंदेल को थाना कालपी, शिववीर सिंह को थाना कदौरा, संजय कुमार एवं कुलवन्त कुमार को थाना आटा, राममोहन को कोतवाली उरई, शिवमंगल सिंह को चौकी प्रभारी न्यामतपुर तथा वरुण कुमार को थाना चुर्खी भेजा गया है। वहीं चेतराम को चौकी प्रभारी न्यामतपुर से थाना नदीगांव स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा मुख्य आरक्षी राहुल सिंह को थाना डकोर, संजीव शर्मा को न्यायिक सम्मन सेल, राजप्रताप सिंह को थाना कदौरा तथा रिजवान आलम को कोतवाली उरई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविन्द कुमार को थाना चुर्खी भेजा गया है।

आरक्षी अमरनाथ शर्मा को कोतवाली उरई, प्रशान्त यादव को सीसीटीएनएस कदौरा तथा अरविन्द शर्मा को थाना नदीगांव में तैनाती दी गई है। वहीं कांस्टेबल चालक गुलाब सिंह को रिट सेल तथा जितेन्द्र कुमार को अभियोजन कार्यालय के वीसी कक्ष में नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Recent posts