उरई/एट (जालौन)। एट थाना क्षेत्र के जमरेही खुर्द गांव में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जमरेही खुर्द निवासी गीता यादव (22 वर्ष) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सूत्रों के अनुसार गीता यादव की शादी इसी वर्ष 2 फरवरी 2026 को हुई थी। विवाह के करीब चार माह बाद हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।







Leave a comment