कोंच (जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच परिसर में खड़ी एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि आग जिस एम्बुलेंस में लगी, वह काफी समय से खराब हालत में खड़ी थी। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल परिसर को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




Leave a comment