### जिला कारागार का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षणसुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं और स्वच्छता का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

उरई। कानून व्यवस्था एवं कारागार प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कारागार परिसर में स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रवेश द्वार, निगरानी प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की सतर्कता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts