ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, निगवेन्द्र प्रताप सिंह को मिली कोंच की कमान, ईंटो चौकी प्रभारी भी लाइन हाजिर
उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोंच ब्रजेश बहादुर सिंह का स्थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया गया है। वहीं अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह को कोंच कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा ईंटो चौकी प्रभारी संदीप सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







Leave a comment