रामपुरा-उरई। जिला राठौर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में राठौर समाज युवा समिति द्वारा अवध गेस्ट हाउस में समाज के जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मान समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में फर्रुखाबाद पदस्थ न्यायाधीश कनिष्क राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सम्मानित किए गए।
यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर, महामंत्री (प्रधान) सुरेन्द्र कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष अजय सिंह राठौर तथा युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद राठौर (प्रशासक, ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल) ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव अजय राठौर, गौरव राठौर, हरी ओम राठौर और अजय राठौर ने किया।
मुख्य अतिथि कनिष्क राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल करना संभव है। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का आवश्यक तत्व बताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा और बुजुर्गों के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक समाज और देश की सेवा की जानी चाहिए।
वयोवृद्ध समाजसेवी अतर सिंह राठौर ने कहा कि युवा ही समाज का भविष्य हैं और उन्हें जिला संगठन का सहयोग करना चाहिए। जिले के प्रख्यात शिक्षाविद अशोक राठौर ने कहा कि लगातार भारी बारिश के बावजूद यहाँ दिख रही अपार उपस्थिति समाज के प्रति आप लोगों के समर्पण का द्योतक है। उन्होंने समाज के लोगों से कुरीतियाँ त्यागकर शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने की अपील की।
विराट राठौर एडवोकेट फर्रुखाबाद , श्रीमती संजू लता राठौर, सेवाराम राठौर (बरेली ), महंत हरी नारायण , फूल सिंह राठौर (कुठोंद), श्रीप्रकाश राठौर बिरिया , रामरतन राठौर (मुरादगंज ), अशोक राठौर (दिल्ली ), राधेलाल राठौर (अमखेड़ा ), मंशा राम राठौर (सिम्हारा ), रमेशचन्द्र राठौर (उरई),टीकाराम राधौर माधौगढ़ , देवेन्द्र राठौर जालौन , रामहेत राठौर सिम्हारा , पुष्पेन्द्र राठौर ,संजू राठौर कुथोंद , महेंद्र राठौर जालौन , शिवराज , अमर सिंह , कमलेश बोहद्पुरा , नरेश बाबु , उड़ाई कारन , राधेश्याम ,आशाराम , भीमसेन , प्रमोद कुमार , सुरेन्द्र कुमार , शिव कुमार , दीप्ति आनंद , योगेश , सत्येन्द्र , कमलेश , सोनू , अजीत , पुष्पेन्द्र , रणजीत , अंजलि राठौर सरवन , गुड्डी राठौर नरौल आदि की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही समिति के प्रधान सुरेन्द्र कुमार राठौर एवं युवा प्रभारी पवन कुमार राठौर ने सभी सहयोगी समाजसेवियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह समारोह राठौर समाज की एकजुटता, युवा शक्ति के सम्मान और सामूहिक विकास की मिसाल बना।







Leave a comment