उरई। जालौन के गांधी महाविद्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर क्लीन ग्रीन स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्नल प्रसन्न सक्सेना के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार और एनसीसी कैडेटों ने परिसर में साफ-सफाई की तथा ध्वजारोहण किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ, एनसीसी अधिकारी डॉ. गोविंद कुमार, सुमन और एनएसएस अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर सूरज सिंह राजावत, कैडेट आर्यन कुमार, मुस्कान बानो, अभिषेक कुमार, सुमित और गोविंद सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे।

Leave a comment