उरई। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नव नामित प्रदेश उपाध्यक्ष आसिब मंसूरी ने कहा कि छात्र और नौजवानों को एकजुट कर विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम किया जाएगा। वह रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आसिब मंसूरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वह छात्र और नौजवानों को संगठन से जोड़ने के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
सांसद नारायण दास अहिरवार ने आसिब मंसूरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के काम में सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने और निष्ठा के साथ काम करने को कहा।
इस मौके पर जिला महासचिव जमालुद्दीन, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान उल्ला, रश्मि पाल, दीप शिखा श्रीवास, अमीन खान, नेतराम निरंजन, प्रताप सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अरशद कादरी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा, बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष मयंक जाटव, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र दोहरे, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह कुशवाहा, राज वर्मा, मोहित दुबे, कान्हा कुशवाहा, लाल सिंह पांचाल, मुकेश पांचाल, लकी बाबा, रशीद मंसूरी, आमिर अंसारी, समीर अहमद, संदीप कुमार, बिलाल सिद्दीकी, कामरान, शानू, अमन, स्वेज मंसूरी और विशाल जाटव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment