उरई। गैस गोदाम के किराये को लेकर चल रहे विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ सीजेएम न्यायालय उरई में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मुहल्ला बापू साहब निवासी गायत्री देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना तथा एचपी गैस एजेंसी का मालिक शिवराज सिंह पुत्र हरप्रसाद के बीच गैस गोदाम की जगह के किराये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच गायत्री देवी ने शिवराज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने विवेचना करने के बाद अपनी चार्जशीट सीजेएम न्यायालय उरई में दाखिल की है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद आरोपी बचने के लिए उच्च न्यायालय की शरण ले रहे हैं जिससे पुलिस उनकी गिरफ्तारी न कर सकें।






Leave a Reply