24orai07कोंच-उरई। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने आज अपने अधीनस्थ स्टाफ के पेंच कसते हुये कहा है कि शासन की सर्वोश्च प्राथमिकता वाली खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र गृहस्थियों के चयन का काम तत्काल पूरा कर लिया जाये ताकि गरीबों को खाद्यान्न मिलने में दिक्कतें न आयें। इसके अलावा आम आदमी बीमा के पात्रों का भी अपने अपने सर्किल के गांवों में चयन कर तत्काल सूची उपलब्ध करायें।
तहसील सभागार में लेखपालों के अलावा सर्वे कार्य में लगे अन्य विभागों के लोगों के साथ बैठक करते हुये एसडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना शासन की टॉप प्रायोरिटी पर है जिसका मकसद जरूरजमंदों को योजना का लाभ समय रहते मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों में पात्र गृहस्थियां जो सूचीबद्ध होने से किसी प्रकार छूट गई हैं, का तत्काल चयन करके सूची में उन्हें शामिल किया जाये। सरकार गरीबों के लिये आम आदमी बीमा योजना भी संचालित कर रही है और गांवों में इस योजना के लिये पात्र व्यक्तियों को ढूंढ कर सूचना फौरन उपलब्ध कराई जाये। इसके अलावा उन्हें अन्य जो भी काम सौंपे गये हैं उन्हें समय के भीतर पूरा करें। इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा, लेखपाल सदर राजेन्द्रसिंह, रामबिहारी राठौर, रामकुमार निरंजन, केशकुमार मिश्रा सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply