कोंच-उरई। मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 2 ग्रुपों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। टीम ए का नेतृत्व छात्रा अनुष्का अग्रवाल और टीम बी का नेतृत्व छात्रा माही अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक टीम से 200-200 प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता चार चरणों में संपन्न हुई जिसमें दोनों ही टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी। कोई भी टीम किसी से कमजोर नहीं थी और फाइनल राउंड में माही अग्रवाल की टीम ने अनुष्का अग्रवाल की ए को मामूली अंतर से पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन जीतेन्द्र अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रबंधक आदित्य पांडे, प्रधानाचार्य आनंद पांडे, सुचेता तिवारी, प्रिया अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल, सेवी बेग, रामू कुशवाहा, गौरव, विश्वनाथ, आभा चचोंदिया, पूनम तिवारी, सोनाली दुवे, शिवाली दुवे आदि शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे।






Leave a Reply