05orai09जालौन-उरई। नगर के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का विरोध जताया। तो वहीं, व्यापारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए उक्त एक्ससाइज ड्यूटी को हटाए जाने की मांग की।
सर्राफा व्यापार संघ के तत्वावधान मंे नगर के मुकेश स्वर्णकार, देवेश सोनी, वीरंेद्र सोनी, विशाल अग्रवाल, अखिलेश स्वर्णकार, चंद्रशेखर सोनी, आशीष अग्रवाल, गोविंद सोनी, रोहित कौशल, रामबाबू सोनी, नितिन सोनी, नरेश सोनी, मनोज सोनी, रवि सोनी, राजकुमार सोनी, सुनील सोनी, अवधेश सोनी आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा सर्राफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-17 के आम बजट में सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से सोने के कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स का अतिरिक्त बोझ ढोना पड़ेगा। टैक्स का बोझ बढ़ने से कामगारों की आय पर प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं लेखा वही के संचालन में भी दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही एक्साइज अधिकारी भी दुकानदारों का दोहन करने में लग जाऐंगे। इसलिए सर्राफा व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए वित्त मंत्री को बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी को वापस लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply