जालौन-उरई। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में आज नगर के विभिन्न मार्गों से होकर ‘रेल नहीं तो जेल सही’ के नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने हाथों में जलती हुई मशालें लेकर भाग लिया।
नगर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए नगर की जनता ने पूरी तरह से कमर कस ली है। लोगों का कहना है कि जब तक नगर में रेल लाइन लाए जाने की घोषणा नहीं की जाती तब तक नगर की जनता शांत नहीं बैठेगी। इसी को लेकर गत दिवस नगर में संपूर्ण बाजारबंदी आयोजित की गई थी। तो काफी ऐतिहासिक रही थी। इसी के अगले क्रम में ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में नगर के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से माशाल जुलूस का शुभारंभ हुआ। जिसमें नगर के समाजसेवियों, राजनैतिक दलों के लोगों सहित नगर की जनता व व्यापारियों ने अपने-अपने हाथों में मशाल लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च निकालकर नगर को रेल मानचित्र से जोड़े जाने की केंद्र सरकार से मांग की। मशाल जुलूस शहीद पार्क से होकर सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर, झंडा चैराहा होकर बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में लोग ‘रेल नहीं तो जेल सही’ व रेलमंत्री व क्षेत्रीय सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। वहीं गांधी स्मारक पर आयोजित जनसभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अभी भी न चेती तो क्रमिक अनशन, आमरण अनशन, चक्का जाम, रेल रोको जैसे आंदोलनों की रूपरेखा बनाई जा रही है। इस मौके पर दीपू त्रिपाठी, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, इमरान अंसारी, सोमिल याज्ञिक, दीपक पाटकार, महेश चैधरी ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, रामदास यादव, राजबहादुर यादव, लल्लू विश्वकर्मा, नारायण सिंह सेंगर, थोपन यादव, दीपू त्रिपाठी, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, इमरान अंसारी, फानिश खान, सुशील कुशवाहा, कामरेड रामसिंह, ओमप्रकाश साहू, मधु टेलर, प्रदुम्न दीक्षित, रामेंद्र त्रिपाठी, विष्णु अग्रवाल, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, मनीष वर्मा, धर्मेंद्र दीवौलिया राहुल बाबा, अकरम सिद्दीकी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मोंटू मिश्रा, मोहम्मद जावेद, नसरूद्दीन राईन, हाजी उवैश, अंकुर द्विवेदी, राहुल कौशिक, बिलाल सिद्दीकी, जगदीश वर्मा, अप्पू पुरवार, वसीम हक, फारूख, शाहरूख कुरैशी, मोनू सेंगर, सोनू सेंगर, अलताफ, राहुल राजावत, अखिलेश रेजा आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियायें
रेल लाइन को लेकर क्षेत्रीय सांसद द्वारा नगर के लोगों के साथ सौताले व्यवहार को देखते हुए नगरवासी जोरदार तरीके से अपनी प्रतिक्रियाऐं दर्ज करा रहे हैं।
– शिक्षक प्रतीक चंसौलिया कहते हैं कि जनप्रतिनिधि के लिए पूरा क्षेत्र एक समान होना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र की जनता ही उन्हें चुनकर भेजती है। ताकि वह उनके क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। परंतु जब जनप्रतिनिधि ही मोह में फंस जाए तो जनता को बुरा लगना स्वभाविक है। क्षेत्रीय सांसद ने भी गृह नगर के मोह में फंसकर नगर की जनता को रेलवे लाइन के दूर कर दिया। उनका यह कदम निंदनीय है।
– समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी कहते हैं कि नगर को रेलवे लाइन से वंचित कर सांसद ने अपना ही राजनैतिक कैरियर दांव पर लगा दिया है। क्षेत्रीय जनता सांसद की मानसिक स्थिति से पूरी तरह अवगत हो चुकी है। सांसद का यह कार्यकाल आखिरी कार्यकाल साबित होगा।
– व्यापारी राजेश तिवारी खन्ना कहते हैं कि सर्वे पूरा होने के बाद भी सांसद ने नगर की जनता की भावनाओं के साथ जो खिलवाड़ किया है, उसे उचित नहीं कहा जा सकता है। नगर को रेलवे लाइन से वंचित किए जाने के लिए पूरी तरह से क्षेत्रीय सांसद ही जिम्मेदार हैं।







Leave a Reply