0 कोतवाली के समाधान दिवस में आई कुल एक शिकायत, निस्तारण भी हुआ
कोंच-उरई। शासन के निर्देश पर माह के पहले और तीसरे शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित होने बाले समाधान दिवस का आज कोतवाली में आयोजन किया गया जिसमें बमुश्किल एक शिकायत आई और एएसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों को सामने बिठा कर उसका निस्तारण भी कर दिया गया। समाधान दिवस का निरीक्षण करने आये एएसपी शकील अहमद ने इस दौरान अधीनस्थों की कक्षा लगा कर उन्हें हिदायत दी कि आने बाली हर समस्या को गंभीरता से लिया जाये और राजस्व विभाग के सहयोग से उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाये ताकि दोबारा से वह व्यक्ति उसी समस्या को लेकर थाने पर न आने पाये।
एसडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत समाधान दिवस में लेखपालों की भी पूरी फौज कोतवाली में मौजूद रही। काफी देर बैठने के बाद भी महज एक ही शिकायत इस दौरान दर्ज की गई और लगे हाथ दोनों पक्षों को सुन कर उसका समाधान भी कर दिया गया। खेतों की कटाई में व्यस्त किसान के पास फिलवक्त वक्त ही नहीं है कि वह अपनी किसी समस्या के लिये खेत छोड़ कर थाने आये। इसका कारण भी बड़ा ही सटीक है कि जनता का भरोसा लगभग खो चुकी पुलिस से उसे ज्यादा उम्मीदें तो रह नहीं गई हैं लेकिन मजबूरी में अगर कोई समस्या आ ही जाती है तभी वह इस तरफ का रूख करता है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, दरोगा राजवीर सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश यादव, लेखपाल सुरेश खरे, प्रेमनारायण मिश्रा, केशकुमार मिश्रा, सदर लेखपाल नरेन्द्रसिंह, रामकुमार निरंजन आदि भी मौजूद रहे।







Leave a Reply