उरई। आम आदमी पार्टी ने भी कशिश मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को लताड़ा। पार्टी ने यह भी अल्टीमेटम दिया कि अगर विवाह घरों में निगरानी की मुकम्मल व्यवस्था नही होती तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन के रास्ते पर चल पड़ेगी।
आप के जिला संयोजक दीनदयाल काका ने कहा कि कशिश मामले में क्रूरतम् घटना ने जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही जिले की कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि विवाह घर के मालिक निर्माण में तो करोड़ो रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन अगर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कर दी जाये तो इस तरह की घटना करने वाले कानून को चकमा देने में सफल नही हो सकते। उन्होंने एसपी से मांग की कि वे गेस्ट हाउस मालिकों को एक सप्ताह के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगा देने के लिए निर्देशित करें।
धर्मेंद्र जाटव, रोहित यादव, प्रियंक शर्मा, कुलदीप मिश्रा, आदित्य चतुर्वेदी, अरिमर्दन सिंह, राजकुमार, हिम्मत बहादुर सिंह, राजेश उपाध्याय, जगदीश गुप्ता और अमर चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।







Leave a Reply