0 कांग्रेस ने राज्यपाल के लिए भेजा ज्ञापन
उरई। कशिश मामले की आंच से सियासी माहौल भी सुलग उठा है। कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें आगे आकर आज प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै. श्याम सुंदर और नगर अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी व सभी प्रमुख कांगे्रस नेताओं ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पहले सभा की जिसमें चै. श्याम सुंदर ने कहा कि कशिश रेप और हत्याकांड मानवता के नाम पर कलंक है जिससे सम्पूर्ण समाज में रोष व्याप्त हो रहा है। डाॅ. रेहान सिददीकी ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं व बच्चों की आबरू सुरक्षित नही है। पुलिस निकम्मी हो गई है।
सभा में बालू खनन का मामला भी गरमाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा के नेता प्रशासन के साथ मिलकर दोनों हाथों से अवैध खनन में लुटाई कर रहे हैं। जबकि इसके कारण नदी और पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। नतीजतन आने वाली पीढ़ियों के लिए भयावह भविष्य का निर्माण हो रहा है। जनता को इसके खिलाफ मोर्चा संभालकर सड़कों पर उतर आना चाहिए। इस दौरान युवा कांगे्रस के महासचिव आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रदर्शन के माध्यम् से राज्यपाल से गुहार करना चाहती है कि वे कशिश कांड को व्यक्तिगत् रूप से संज्ञान में लेते हुए मासूम बच्ची के साथ वीभत्स घटना करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कराने के लिए सरकार को निर्देशित करें। प्रदर्शन में सुरेश शाण्डिल्य, असगरी बेगम, आरडी पाल, चै. कयूम खांन, संतराम नीलांचल, अयूब अंसारी, मणिन्द्र शर्मा, छाया पालीवाल, केके गहोई, कमलेश उदैनिया, रामेश्वर दयाल दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, नरेंद्र चतुर्वेदी, बब्लू ऐर, अखिलेश चैधरी, सुरेश दीक्षित, अशोक बासवानी, राजीव नारायण मिश्रा आदि भी शामिल थे।







Leave a Reply