उरई। उधर वामपंथी मोर्चा ने भी कशिश मामले में तेवर दिखा डाले। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर वाम नेताओं ने कहा कि अगर कशिश मामले के लिए जिम्मेदार अपराधी को तत्काल गिरफ्तार न किया गया तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।
वामपंथी नेताओं ने जिले में पुलिस की लापरवाही से रेप, हत्या जैसे मामले होने का आरोप लगाया और एसपी को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए हटाने की मांग कर डाली। वाम नेताओं ने अवैध खनन के मामले में भी माफियाओं और पुलिस की सांठ-गांठ पर ठीकरा फोड़। ज्ञापन देने वालों में माले के जिला सचिव काॅ. राजीव कुशवाहा, भाकपा के संगठन मंत्री प्रभु दयाल पाल, एक्टू के जिला संयोजक रामसिंह चैधरी, काॅ. कांशीराम, रामप्रकाश मुन्ना आदि शामिल थे।







Leave a Reply