05orai08उरई। ट्रैफिक पुलिस यूं ही बदनाम नही है। हाइवे पर अब रोड होल्डप करने वाले बदमाशों की जगह ट्रैफिक पुलिस ने ले ली है। जिससे झांसी-कानपुर के बीच जिले की सीमा से पास होने वाले ट्रक चालक अपनी किस्मत पर रो रहे हैं। खाकी की तो वे किसी से शिकायत भी नही कर सकते।
ऐसा ही नजारा मीडिया टीम को तब दिखाई दिया जब कोटरा पुल पर जालौन ट्रैफिक पुलिस का सिपाही विनीत अपने साथी अशोक यादव के साथ ट्रकों को रोककर उनसे सरेआम पैसा एठने में लगा था। क्या डीआईजी और एसपी साहब खाकी की इज्जत बचाने के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जहमत फरमायेगें।

Leave a Reply