27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कानपुर स्थित कुमार इंस्टीट्यूट आॅफ जर्नलिज्म एंड मीडिया में पत्रकारिता की पढ़ाई को हाईटेक कर दिया गया है। छात्रों को इंस्टीटयूट के मुख्य केंद्र नोयडा से सेटलाइट के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ाया जायेगा।
कुमार इंस्टीट्यूट के निदेशक सतेंद्र सिंह चैहान ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारिता व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए यह कदम काफी महत्वपूर्ण है। वे सभी छात्र जो अच्छे शिक्षकों व संस्थानों की कमी की वजह से अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुमार इंस्टीट्यूट के प्रयास से काफी मदद मिलेगी और वे जेएम साइबर काॅलेज के जरिए अपने घर व शहर में ही आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply