उरई। कदौरा में 70 साल की दो वृद्ध महिलाओं ने अपने से भी बड़े उम्र के व्यक्ति पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। जिससे पुलिस असमंजस में पड़ गई। एक वृद्धा का कहना था कि आरोपी रात में उसके घर में घुस आया और सोते समय उसकी चारपाई पर बैठकर उसके पैर पकड़ लिये। चैंककर वह जागी तो आरोपी उसे सौ रुपये देने लगा। उसके द्वारा लताड़ने पर आरोपी धमकी देते हुए चला गया। बाद में उसने वृद्ध के घर जाकर शिकायत की लेकिन उसकी पत्नी और लड़की ने उसे समझाने की बजाय मुझसे झगड़ा शुरू कर दिया। इस विचित्र शिकायत पर कदौरा के प्रभारी निरीक्षक रूद्र कुमार सिंह ने आरोपी मिटठू को बुलवाया और उनसे पूरी बात पूंछी। उनका कहना था कि रास्ता चलते इनमें से एक महिला को उसका कंधा छू गया था जिस पर वह नाराज हो गई तो हलकी कहासुनी हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने इसके बाद शिकायतकर्ता महिलाओं को भी समझाया और वृद्ध को आइंदा से संभलकर रहने की चेतवानी देते हुए छोड़ दिया।







Leave a Reply