06orai08उरई। जनाधिकार मंच के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुमन कुशवाहा के आवास पर बैठक आयोजित हुई जिसमें 2 मार्च को राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैलेस में हुई सात वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या के मामले में तीखा आक्रोश जताया गया। घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंच ने पुलिस प्रशासन के रवैये को शर्मनाक करार दिया। मंच ने अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार न हुए तो जनाधिकार मंच सड़कों उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में मंडल प्रभारी सुंदर सिंह कुशवाहा, मोहन सिंह, मुन्ना बाबई, मंच के जिलाध्यक्ष डाॅ. गया प्रसाद बरखेरा, जिला सलाहकार जगदीश बाबू, जिला प्रभारी श्रवण कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष लालू कुशवाहा ताहरपुर, चंद्रभान सिंह पाल, शिवकुमार कुशवाह ठेकेदार सिकरी कोंच, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सोनी, रचना देवी, निर्मला सैनी, आशा देवी, मालती कुशवाहा, भारती देवी, संतोषी उर्फ शांति देवी, सरोज कुशवाहा, ऊषा कुशवाहा, विमल राठौर, आनंद पाल, केशव प्रजापति, राममूरत ठेकेदार, सोनू कुशवाहा, संजय कुमार, राजेश कुशवाहा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply