06orai04 06orai05 06orai07कोंच-उरई। भगत सिंह नगर में शनिवार की रात बदमाशों ने हरदौल मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद वे हनुमान मंदिर में घुस गये जहां उन्होंने पुजारी के साथ मारपीट की और गोलक व हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुकुट और सिंहासन उठा ले गये। रविवार को इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन निकालकर आक्रोश जताया और चंदकुआ पर जाम लगा दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।
हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना करने वाले बदमाशों की संख्या चार-पांच थी। अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि घटना के पीछे बदमाशों का इरादा क्या था लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन की वजह से संवेदनशील माहौल को देखते हुए कोंच के अलावा कुठौंद, गोहन, रेढ़र व नदीगांव से भी फोर्स मौके पर बुलवा लिया गया था। चंदकुआ पर जाम लगाये लोग डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने की बात कह रहे थे। एसडीएम संजय कुमार और सीओ अवधेश शुक्ला को उन्हें शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। लेकिन उनके नाम उजागर नही किये हैं। उनसे पूंछतांछ की जा रही है। इसी बीच पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची और अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद भी कोंच आ गये हैं।

Leave a Reply