27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। रामपुरा में एडीओ पंचायत के साथ पात्रता सूची पर जबरन हस्ताक्षर कराने को लेकर की गई अभद्रता के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी संघ व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन को 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में सरकारी योजनाओं के कार्य वहिष्कार का अल्टीमेटम दिया है।
बताया गया है कि शनिवार को रामपुरा में विकास खंड कार्यालय में निनावली जागीर के प्रधान अनिल शिवहरे भीड़ को लेकर राशन कार्डों की गडडी के साथ एडीओ पंचायत के पास पहुंचे और उनसे कार्ड देखकर पात्रतार्थ हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। एडीओ पंचायत ने कहा कि बिना जांच के वे ऐसा नही कर सकते तो प्रधान व उसके साथी उन्हें कार्यालय में ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना के विरोध में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय के प्रागंण में ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें ऐसी गुंडागर्दी पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रधान और उसके साथियों की गिरफ्तारी न हुई तो वे लोग मंगलवार 8 मार्च से राशनकार्ड, लोहिया आवास व अन्य लाभार्थी परक योजनाओं के सत्यापन कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। बैठक में अंगद सिंह, मनोज कुमार गौतम, प्रवीर रत्नम, मेहरबान सिंह, प्रमोद स्वर्णकार, सतीश चंद्र वर्मा, हरीश राठौर, नैशाद अली, रामबरन सिंह, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, रमेश उदैनिया, धर्म नारायण मिश्रा, महेंद्र कुमार, रामप्रकाश पाठक, लक्ष्मण चैरसिया, महावीर गुप्ता, रमाशंकर प्रजापति, गिरजाशंकर निरंजन, संतोष गौतम, रामकुमार, देवेंद्र सिंह, बलवीर ख्यालीराम पाल, शिवनाथ पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply