27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक गांधी इंटर काॅलेज में जिलाध्यक्ष डाॅ. रविशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 6 अगस्त 1993 से पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण पर चर्चा की गई। ऐसे तदर्थ शिक्षकों के 80 प्रकरण संज्ञान में लाये गये। अध्यक्ष ने इनके निस्तारण के लिए ग्यारह सदस्यीय कमेटी के गठन का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, मंत्री नुजहत जहां, प्रदेश मंत्री डाॅ. राकेश निरंजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश द्विवेदी, अजीत सक्सेना, मिथलेश त्रिवेदी, सुमेंद्र पांडेय, केके त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र निरंजन और अनिल याज्ञिक को इसमें नामित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. राकेश निरंजन, डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, योगश द्विवदी ने कहा कि शिक्षाधिकारियों की हठधर्मिता के चलते विनियमिती करण के अभाव में तमाम शिक्षक चयन एवं प्रोन्नत वेतन मान से वंचित हैं। यहां तक कि बहुत से शिक्षक जो कि कई वर्ष पहले सेवा निवृत्त हो चुके हैं लेकिन उन्हें पैंशन नही मिल रही जिससे वे बुरी तरह कुंठा से ग्रस्त बने हुए हैं। उनके परिवार भुखमरी का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार से मानवीय आधार पर सेवा निवृत्त अध्यापक/आध्यापिकाओं के पैंशन एवं जीपीएफ प्रकरण निस्तारित कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, मिथलेश त्रिवेदी, जगदीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, रामजी गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र निरंजन, सुमेंद्र पांडेय, विशम्भर तिवारी, केके त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह सेंगर, बीना श्रीवास्तव, सुशीला बाथम, अमरनाथ शर्मा, रामबाबू शर्मा, आत्माराम निरंजन, राम निरंजन मिश्र, शिवकुमार कठेरिया, शैलेष कुमार, मनोज कुमार, चंद्रकेश राम सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे। बैठक के अंत में पूर्व जिला मंत्री ठाकुर लाल सिंह की माताजी की आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया।

Leave a Reply