0 शुभचिंतकों में दौड़ी उत्साह की लहर
0 पटेल समाज का सपा के प्रति बढा विश्वास
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। हालिया निपटे एमएलसी चुनाव में झांसी-ललितपुर-जालौन निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव परिणाम आते ही रमा आरपी निरंजन की ऐतिहासिक जीत पर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुये कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से हाड़तोड़ मेहनत की थी उसके बहुत ही सुखद परिणाम मिले हैं और रमा ने प्रदेश में जीत के अंतर का इतिहास रच डाला है।
ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐन्द्रकुमार सिंह बबलू विरगुवां, देवेन्द्र निरंजन, राजेन्द्र नक्टेला आदि ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पटेल समुदाय का सपा ने जो सम्मान उनके समुदाय को दिया है उससे उनका सपा में विश्वास बढा है।
रमा की ससुराल ग्राम रवा और समीपस्थ ग्राम भेंड़ में दीपावली का माहौल देखा गया, जहां पर सपा नेत्री परवीन बेगम और सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र वाजपेयी ने गोले दाग कर अपनी बेटी-बहू की जीत का उद्घोष किया वहीं मिठाई बांट कर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ नदीगांव के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के निर्णय का सम्मान सम्मानित वोटरों ने किया है जिसका परिणाम है कि नदीगाँव विकास खण्ड का नाम समूचे प्रदेश में रोशन हुआ है। अब शिक्षकों की समस्याओं के निदान का सुगम माध्यम प्रसश्त होगा। इस अवसर पर रामबाबू निरंजन, कोमल वर्मा, मुन्ना रायकवार, प्रकाश सेठ, श्यामसुंदर पटेल, प्रमोद कक्का पटेल, संजू खमेले, राजेन्द्र खमेले, राधे राठौर, मलखान कुशवाहा, नेता कुशवाहा समेत दो सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply