0 सोहरापुर एवं वैन बिनौरा के किसानों ने फसल दिखाकर की मुआवजे की मांग
उरई। सोमवार की शाम किसानों के लिए मुसीबत का पहाड़ बनकर टूट पड़ी। जिन किसानों की फसलें खेतों में खड़ी थी या खलिहानों में कटी हालत में रखी थी। वह बड़े-बड़े ओलो की भेंट चढ़ गई। जिससे किसान पूरी तरह तबाह हो गया है।
जनपद के कोंच, नदीगांव, कुठौंद, माधौगढ़, कदौरा आदि ब्लाॅकों में मौसम ने करवट लेते हुए भारी ओलों की बारिश कर दी। जिससे लहलहाती हुई फसलें जमीन में गिरकर चिपक गई। यही हादसा कालपी तहसील के सोहरापुर, वैन बिनौरा ग्राम में भी घटित हो गया जिससे किसान अपनी फसल को पकने के उपरांत उसकी बिक्री करके जो उम्मीद लगाये बैठा था। उससे उनका सपना चूर हो गया। फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ जाने के कारण बर्बाद हो गई। जिसको लेकर आज ग्राम सोहरापुर एवं वैन बिनौरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नष्ट हुई फसल को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिये जाने की मांग की। इस दौरान किसानों ने राकेश याज्ञिक, अमर सिंह, केदार, चेतराम, टीकाराम, भोलानाथ, रामदास, आत्माराम, दुजू, प्रभा सिंह, रामनारायण, मनीराम सहित आधा सैकड़ा किसान मौजूद रहे।







Leave a Reply