0 राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
उरई। विगत दिनों नगर के विवाह गेस्ट हाउस में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर की गई हत्या का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। जिस पर विभिन्न-विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने शासन एवं प्रशासन को ज्ञापनों के माध्यम् से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। उसी क्रम में जदयू ने भी पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए राज्यपाल से मामले की उच्च स्तरीय जांच किये जाने की मांग की।
जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत के नेतृत्व में आधा दर्जन पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जनपद की कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। अपराधी खुले आम घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो जाते हैं। नगर के विवाह घर में हुई मासूम कशिश के हत्यारों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वह प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को सुधरवाने में सख्ती बरतें एवं मासूम कशिश के साथ हुई घटना के आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी भी सख्ती के साथ करवाई जाये। इस मौके पर डाॅ. प्रीतम सिंह, राघवेंद्र राजपूत, उदयभान सिंह राजपूत, विजय पाल, विपिन पाठक, केशव राजपूत आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply