27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। पूर्व में स्थगित प्रांतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् की हड़ताल अब फिर से करने का ऐलान कर्मचारी संगठनों द्वारा कर दिया गया है। प्रांतीय आह्वान पर जिले के संगठन ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कल 9 मार्च से हड़ताल में शामिल होने के लिये जिला मुख्यालय पर पहुंचें। इसी क्रम में राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष जाहरसिंह के निर्देश पर स्थानीय संगठन ने अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में बैठक कर हड़ताल में शामिल होने की रूपरेखा पर चर्चा की जिसमें संग्रह अमीनों के अलावा अनुसेवकों को भी उरई पहुंचने के लिये कहा गया है। बैठक के दौरान रवीन्द्रकुमार शुक्ला, ब्रजलाल, निर्भयसिंह, अरविंद कुमार झा, राजमोहन, अतुलकुमार शर्मा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply