पुलिस अभी दो कदम भी नहीं चल पाई है
पुलिस की निष्क्रियता से आहत हिंदूवादी संगठन फिर आंदोलन की तैयारी में
कोंच-उरई। गुजरी 5 मार्च की देर शाम कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह इलाके में बने मंदिर में लाला हरदौल की मूर्ति तोड़े जाने के प्रकरण में पुलिस अभी भी उसी जगह खड़ी है जहां पहले दिन खड़ी थी। यानी आधा दर्जन लोग अभी भी पुलिस हिरासत में बैठे हैं लेकिन बका उन्होंने कुछ भी नहीं है और पुलिस मामले के अभियुक्तों की परछाईं भी नहीं छू सकी है। यहां तक कि पुलिस उक्त मंदिर से खंडित मूर्ति तक नहीं हटवा सकी है। पुलिस की इस उदासीनता और निष्क्रियता को लेकर हिंदूवादी संगठन अंदर ही अंदर उबाल खा रहे हैं। ऐसे ही ऐ संगठन के नेता ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन को दी गई मियांद भी अब खत्म हो गई है जिससे बहुसंख्यकों के सब्र का प्याला भी अब छलकने लगा है, लिहाजा कल गुरूवार को आहत वर्ग सड़कों पर आकर आंदोलन करने वाला है। अगर उक्त नेता की मानें तो कल सड़क पर जाम लगाने की उनकी योजना है जिससे प्रशासन की पेशानी पर बल पडना स्वाभाविक है।
कोंच कस्बे में गत 5 मार्च की देर शाम तकरीबन आठ-नौ बजे के बीच कस्बे के भगतसिंह नगर इलाके में बने मंदिर में रखी लाला हरदौल की मूर्ति तोड़ दी, साथ ही पास के हनुमान मंदिर में शराब पीने और चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। गुस्साये लोगों ने सड़कों पर आकर जमकर हंगामा किया। पुलिस को प्रदर्शन कारियों ने प्रशासन को खूब छकाया। बाद में जब जिले के आधा अधिकारियों डीएम रामगणेश और एसपी एन कोलांची के साथ नागरिकों ने वार्ता की तो प्रशासन की ओर से तीन दिन का समय मुल्जिमों को पकडने के लिये मांगा गया था। हालांकि आंदोलनकारियों ने प्रशासन को दिये ज्ञापन में केवल चैबीस घंटे की मोहलत दी थी लेकिन बड़े अधिकारियों का मान रखते हुये प्रशासन को तीन दिन का समय दे दिया गया। अब वह समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है और इन तीन दिनों में पुलिस ने उठाये तो दर्जन भर लोग थे लेकिन काम का अभी तक कोई नहीं निकल सका है। लब्बोलुआब यह है पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं और उनके पास हिंदूवादियों के सवालों के जबाब फिलवक्त नहीं ही हैं। पुलिस का यह कहना कि जल्दी ही अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये जायेंगे, के जुमले को लोग रटा रटाया टरकाऊ जुमला मान बैठे हैं। 6 मार्च को सड़कों पर उतरने बाले संगठनों में से एक के स्थानीय नेता का कहना है कि कल गुरूवार 10 मार्च को फिर आंदोलन की तैयारी है जिसमें चक्का जाम करने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रदर्शन में 5 सितंबर को हिंदुओं की दुकानों में हुई लूटपाट मामले लिखे गये ढाई सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर वालों को चिन्हित कर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की भी मांग उठाई जायेगी।







Leave a Reply