ज्ञापन देकर समुदाय विशेष के लोगों के उत्पीडन का लगाया आरोप
09orai05कोंच-उरई। एक तरफ हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर चल रही पुलिस की मुश्किलें अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने और भी बढानी शुरू कर दी हैं। मूर्ति तोड़े जाने के प्रकरण में हालांकि कोतवाली पुलिस ने हिंदू मुस्लिम का भेदभाव किये बगैर तकरीबन दर्जन भर लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था जिनमें कई हिंदू भी थे और आपराधिक किस्म के मुस्लिम भी, लेकिन आज अल्पसंख्यकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अपनी बिरादरी के साथ नाइंसाफी किये जाने का आरोप लगाया है। एकजुट होकर तहसील पहुंचे तकरीबन सैकड़ा भर लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को इंगित करते हुये कहा है कि पुलिस समुदाय विशेष के कुछ लोगों को कोतवाली में बिठाये है, ऐसा प्रतीत होता है जैसे पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि घटना का खुलासा कर घटना के लिये जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाये और जिन लोगों को कोतवाली में बिना किसी दोष के बिठाया है उन्हें छोड़ा जाये। इस दौरान आफताब अहमद, जियाउद्दीन, अजहरअली, कल्लू शाह, हलीम पठान, वकील अंसारी, हकीकअली, तौफीक पठान, रिजवान काजी, जीशान राईन, साबिर राईन, नौशाद, शकील, ओबैस अहमद, रहीस, रेहानउद्दीन, तनवीर, जहीर, अशफाक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply