कोंच-उरई। बुंदेलखंड अलग प्रांत की वर्षों रही जारी मांग और उसके समर्थन में चल रहे आंदोलन को धार देने के लिये अब बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है ताकि इस आंदोलन को बुंदेलखंड के हर घर तक पहुंचाया जा सके। डॉ. बाबूलाल तिवारी की अगुवाई वाले इस संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया ने केन्द्रीय कार्यसमिति की संस्तुति एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. मृदुल दांतरे के समर्थन पर यहां के जुझारू युवा पवन गौतम को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पवन ने इस नियुक्ति पर केन्द्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा है कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह पद सौंपा गया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और बुंदेलखंड राज्य निर्माण की अलख जगा कर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का काम किया जायेगा।







Leave a Reply