27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। ओला बारिश के कारण किसानों पर एक और पहाड़ टूट पड़ा है। माधौगढ़ तहसील के एक गांव में ओले से बर्बाद फसल को देखने के बाद किसान को दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये।
ग्राम जमरेही अब्बल निवासी देव सिंह कुशवाहा (45वर्ष) की 9 बीघा जमीन में गेंहूं की फसल लहलहा रही थी। फसल अच्छी होने से देव सिंह फूले नही समां रहे थे। लेकिन 7 मार्च को रात में अचानक हुई ओला बारिश ने उनके पूरे अरमान मिटटी में मिला दिये। आज सुबह जब वे कलेजा कड़ा करके खेतों पर गये तो बर्बाद होकर बिछी फसल का नजारा देखना उन्हें बर्दास्त नही हुआ। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply