जालौन-उरई। नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए यदि क्षेत्रीय सांसद व रेलमंत्री अभी भी नहीं चेते तो ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में चलाया जा रहा आंदोलन और भी उग्र होगा। इतना ही नहीं इसका सबक नगर की जनता क्षेत्रीय सांसद को आगामी चुनावों में सिखाएगी। यह बात क्रमिक अनशन के दूसरे दिन अनशन पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह सेंगर ‘दद्दा’, सफीक राईन, मोंटू मिश्रा, पूरन सिंह जाटव व कपिल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कही।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में नगर में जोर शोर से नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय ग्रामीणों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए समिति के बैनर तले आंदोलन के दूसरे चरण की शुरूआत क्रमिक अनशन से हो चुकी है। क्रमिक अनशन के दूसरे दिन दोपहर दो बजे पहले दिन के पांचों अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया। तत्पश्चात् दूसरे दिन के अनशनकारियों में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह सेंगर ‘दद्दा’, सफीक राईन, मोंटू मिश्रा, पूरन सिंह जाटव व कपिल द्विवेदी का माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद उनका विधिवत अनशन का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत सभा को संबोधित करते हुए पांचों अनशनकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि क्षेत्रीय सांसद व रेलमंत्री अभी भी न चेते तो, यह आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। तो वहीं पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, अधिवक्ता श्रीगोविंद स्वर्णकार, भूपेंद्र लिटौरिया, बृजमोहन कुशवाहा, सोमिल याज्ञिक आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि नगर को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा गया तो नगर व क्षेत्र की जनता सांसद को इसका सबक आगामी चुनावों में सिखाएगी। इस मौके पर जर्रार खान, अखिल रेजा, अनिल पुरवार, राहुल गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, आरिफ चाकी, जाफर सिद्दीकी, शिवनारायण वर्मा, हनी यादव, राजबहादुर यादव, मनोज रिछारिया, जाकिर सिद्दीकी, अंकुर बजाज, हरिओम मिश्रा, राज डेंगरे, अकरम सिद्दीकी, उवैश शाह, शिब्बू राजावत, लकी तिवारी, राहुल डेंगरे, नत्थू सक्सेना, राकेश चैहान आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।







Leave a Reply