27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की महेबा ब्लाॅक इकाई की बैठक कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें आगामी 16 मार्च को प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर राजधानी लखनऊ में होने वाले विशाल धरने के बावत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष प्रतापभानु यादव ने कहा कि 15 मार्च की शाम ब्लाॅक क्षेत्र के अध्यापक धरने को सफल बनाने के लिए बस द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उन्होंने साथियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने के लिए चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि धरने में प्राथमिक शिक्षकों की कई समस्याओं को शामिल किया गया है। जिसमें पुरानी पेंशन सहित कई अहम मुददे शामिल हैं।
ब्लाॅक मंत्री दीनदयाल श्रीवास ने कहा कि अपने मान-सम्मान और सेवा शर्तो की रक्षा के लिए ब्लाॅक क्षेत्र के कोने-कोने से शिक्षकों में धरने के लिए लखनऊ जाने का उत्साह देखा जा रहा है। कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे मौके पर संगठन को आर्थिक मदद की भी जरूरत है। जिसके लिए योगदान के इच्छुक साथी ब्लाॅक अध्यक्ष, मंत्री या उनके पास चंदा जमा करा सकते हैं। वरिष्ठ शिक्षक उमाशंकर और संगठन के सक्रिय सदस्य पुष्पेंद्र यादव ने ब्लाॅक क्षेत्र से दो सौ अध्यापकों द्वारा धरना में प्रतिभाग की उम्मीद जताई है। श्रद्धानंद, रामकुमार, निहाल यादव, आशीष विश्नोई, सुदीप विश्वकर्मा, अनिल धरमपुर, अरविंद देवकली, अवधेश विश्वकर्मा सहित कई लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply