27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अखिल भारतीय संत गाडगे बाबा साहब अंबेडकर मिशन के तत्वावधान में विशाल आरक्षण समर्थक भारतीय भागीदारी रैली का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर के मुख्यातिथ्य में 13 मार्च को लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर होने जा रहा है। संत गाडगे श्रीवास समाज सेवा समिति जीएसफोर के महासचिव महेंद्र कुमार श्रीवास एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रैली में जनपद जालौन से भी सैंकड़ो कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। लोगों को पहुंचाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। जीएसफोर के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास, संरक्षक डाॅ. जीपी वर्मा ने कहा कि प्रस्तावित रैली दलितों, पिछड़ों व शोषितों के अस्तित्व रक्षा की लड़ाई का प्रतीक है। इसलिए इसमें पूरी ताकत झोंक दें और परिवार सहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचें।

Leave a Reply