11orai12 11orai11जालौन-उरई। नगर को जब तक रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा जाता तब तक नगर में रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से चल रहा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इसके साथ ही जनहित के लिए चलाए जा रहे इस आंदोलन में नगर के सभी पत्रकार बंधु हर प्रकार से सहयोग प्रदान करेंगे। यह बात क्रमिक अनशन के चैथे दिन उपजा के तहसील अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने सभा को संबोधित करते हुए कही। अनशन के चैथे दिन नगर के पत्रकारों में राजेंद्र बाथम, अशरफ अली, वसीम हक, जावेद अख्तर, सोमिल याज्ञिक, सुनील सोनी क्रमिक अनशन पर बैठे। तो वहीं, अनशन स्थल पर पहुंचे सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने समिति की मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए तहसील गेट के सामने ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में क्रमिक अनशन चल रहा है। जिसके चैथे दिन नगर के पत्रकारों में राजेंद्र बाथम, अशरफ अली, वसीम हक, जावेद अख्तर, सोमिल याज्ञिक, सुनील सोनी क्रमिक अनशन पर बैठे। उक्त आंदोलन को नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवी, अधिवक्तागण, किसान, गल्ला व्यापारी आदि सहित समाज के हर वर्ग के लोग आंदोलन से जुड़ रहे हैं। क्रमिक अनशन के चैथे दिन अनशन स्थल पर पहुंचे सदर विधायक ने सभी अनशनकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए समिति के मांग पत्र को वह रेलमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तो वहीं, उपजा तहसील अध्यक्ष महेश स्वर्णकार व ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव ने भी सभा को संबोधित करते हुए समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व तीसरे दिन के अनशनकारियों को नवीन बार एशोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र दोहरे ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर श्रीराम पाल, जाहिद उल्ला अंसारी, कामरेड रामसिंह, बारे कक्का, रमेशचंद्र हूंका, अशोक यादव, राजबहादुर यादव, दीपू त्रिपाठी, सुभाष वर्मा, प्रदुम्न दीक्षित इटहिया, पुष्पेंद्र यादव, राहुल बाबा, बब्लू तोमर, मनोज रिछारिया, अधिवक्ता महेशचंद्र सोनी, उमेश दीक्षित एड, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, इकबाल मंसूरी, मंसब खां, जर्रार कादरी, अशफाक राईन, दीपक पाटकार, देवीदयाल वर्मा, ओमप्रकाश साहू, विष्णु अग्रवाल, शिब्बू राजावत, सिद्धार्थ तिवारी, राघवेंद्र निरंजन आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply