कदौरा-उरई। बागी के पास तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपत्ति उनका चार साल का बच्चा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में वैन भी चकनाचूर हो गई है। लेकिन ड्राइवर लगभग पूरी तरह बच गया। जो हादसा होते ही वैन से कूंदकर भाग निकला।
कुसमरा बाबनी निवासी जगराम और उनकी पत्नी राधारानी चार साल के अपने बीमार बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल में कुरारा ले गये थे। उनके साथ गांव के ही विजय भी बैठे हुए थे। लौटते समय कुसमरा मोड़ पर एक वैन ने उनकी बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक उछलकर गिर पड़ी। जिससे राधा और जगराम को भीषण चोटें आईं। विजय भी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।







Leave a Reply