27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। बड़ी कंपनिया किसानों से फल सब्जी खरीदकर उनकी पैकिंग करके बेचकर भारी मुनाफा कमा रही हैं। उसी तरह छोटे किसान व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाऐं समूह बनाकर इन उत्पादों को अपने समूह के नाम से बेचकर लाभ कमा सकते हैं। उपरोक्त विचार आज किसान क्लब फैडरेशन के सभापति रामप्रकाश दौदेरिया ने केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर हरदोई गूजर में व्यक्त कये। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिक मोमबत्ती, धूपबत्ती, आचार, मुरब्बा आदि बनाने का काम करना चाहती है तो किसान क्लब फैडरेशन के माध्यम् से उन्हें आर्थिक मदद की जायेगी।
जनपद में आदर्श गांव योजना अंतर्गत चयनित ग्राम हरदोई गूजर में 80 असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओं से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर यूएनडीपी के जिला प्रबंधक अजय महतेले ने महिलाओं को टीकाकरा एवं पोषक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राममोहन मिश्रा ने कहा कि किसान क्लब फैडरेशन के माध्यम् से जिले में किसान हित समूहों का गठन किया जा रहा है। जिससे छोटे किसान संगठित होकर अपने उत्पादों सही मूल्य निर्धारण कर सके। इस अवसर पर श्रीकांत तिवारी, राहुल समाधिया, अनुपम दूरबार, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, श्याम करण प्रजापति, कुंदन सिंह राठौर, नीलेश खरे, योगेंद्र अहिरवार, उमाशंकर निषाद उपस्थित थे।

Leave a Reply